Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीणों से सीधे जुड़े एसडीएम, चुटका परियोजना के मार्ग सर्वे का लिया जायजा

मंडला 23 जुलाई 2025

जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार चुटका परमाणु परियोजना के तहत बनने वाले नारायणगंज पहुँच मार्ग को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई है। इसी क्रम में एसडीएम निवास श्री सी.एल. वर्मा ने मंगलवार को ग्राम बोरिया और मानेगाँव का दौरा कर सर्वे कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

एसडीएम ने पहुँच मार्ग से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा वितरण और पुनर्वास को लेकर अपनी चिंताएं जताईं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा जनहित में है और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम वर्मा ने राजस्व अमले एवं सर्वे एजेंसी को निर्देश दिए कि सर्वे प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। गौरतलब है कि चुटका परियोजना के लिए यह पहुंच मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो परियोजना कार्यों के संचालन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर करेगा। निरीक्षण के दौरान तहसील एवं राजस्व अमले के अधिकारी, तकनीकी दल के सदस्य और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों का उपचार कर औषधियां वितरित की गई

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास बी.एल.घटक के हितग्राही एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करें

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया देवहरा घुघरी का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment