Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

मंडला 25 जुलाई 2025

जिले के सभी शासकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स में रिक्त स्थानों पर अगले चरण में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हैं। पुराने रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं च्वाईस फिलिंग 26 जुलाई से 1 अगस्त तक की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क से अथवा विभाग के डीएसडी पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) से आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष महिलाओं के लिए सभी ट्रेड्स में 35 प्रतिशत स्थान आरक्षित है। रिक्त स्थानों की जानकारी आईटीआई अथवा विभागीय डीएसडी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9754384179/9407068737, 7697653651, 7089685464 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

Reva India News

*_ 5 *जुआरी पकड़े गए एवं एक स्थाई वारंट तमिल *  

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 15 फरवरी से

Reva India News

Leave a Comment