मंडला 29 जुलाई 2025
आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल की मंशानुसार नवीन संस्थाओं एवं सीवीवाई जांच से शेष बची नर्सिंग संस्थाओं के भौतिक निरीक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा समिति गठित की गई हैं। इसी तारतम्य में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा मंगलवार को महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मान्यता से संबंधित सभी दस्तावेजों का अवलोकन तथा अन्य आवश्यक जानकारियां ली गई। इस दौरान जीएनएम सेंटर का स्टाफ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

