Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिद्ध टेकरी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण

मंडला 1 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘‘विधिक सेवा, प्रकृति की रक्षा’’ विषय पर प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी के निर्देशन में एवं श्री तपन धारगा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सिद्ध टेकरी मण्डला में वन विभाग मण्डला के समन्वय से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जफर खान, श्री अल्तमश रहमान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन, एसडीओ वन विभाग श्री श्रीराम सूतकार, एलडीएम श्री सुजय कुमार, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण मिश्रा एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है जिससे हमें ऑक्सीजन मिलती है ऑक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने व बढ़ते तापमान पर नियंत्रण रखने के लिए हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण का प्रयास करें व प्रत्येक परिवार द्वारा कम से कम 5 पौधे लगाये एवं प्रमुख तौर पर आम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन के पौधों को लगाये जाने की अपील की गई है।

Related posts

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Reva India News

मण्डला 27 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं – हर्षिका सिंह ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment