Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 अगस्त को आयोजित होगी जेईई एवं नीट सुपर 100 चयन परीक्षा

मंडला 2 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 3 अगस्त रविवार को आयोजित की जाने वाली सुपर 100 चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं। इस हेतु एम बरकडे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे सर्व सम्बंधित विद्यार्थियों को सूचित किया जाना सुनिश्चित करें कि प्रवेश पत्र शिक्षा बोर्ड की वेबसाईट से डाउनलोड कर चयन परीक्षा में सम्मिलित हों। इस सम्बंध में बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त तिथि को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जेईई की कोचिंग हेतु तथा दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक नीट की कोचिंग हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। चयन परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु श्री लालसाय मसराम सहायक संचालक को परीक्षा केन्द्र के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसील और एसडीएम न्यायालय घुघरी का निरीक्षण किया

Reva India News

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment