Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ आमजन का अभियान बने – डाॅ. यादव वीसी में अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ आमजन का अभियान बने। शासन का प्रत्येक अभियान जनता का अपना अभियान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में इस अभियान में आशातीत संख्या में गतिविधियां नहीं हुई हैं, इसलिए अगले चार दिनों में सघन रुप से गतिविधियां आयोजित करें। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव रविवार को वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर्स एवं पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन के कार्यों का ग्राम स्तर तक प्रचार – प्रसार करते हुए शासन- प्रशासन की स्वच्छ छवि बनायें। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष वह स्वयं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों से जुड़ेंगे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करें। वीसी में विभिन्न संभागायुक्त द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के संबंध में की गई गतिविधियों और आगामी कार्य योजना से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव को अवगत कराया गया। मण्डला के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम तथा एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी वीसी में शामिल हुए।

Related posts

कलेक्टर निवास पर कन्यापूजन, रामनवमी पर आस्था और परंपरा का संगम

Reva India News

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार नौवीं बार प्रथम

Reva India News

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एकलव्य योजना के तहत प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment