मंडला, 20 नवम्बर 2026
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए ए.एन.एम. सेंटर मंडला में चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञ डॉ. नवनीत तिवारी द्वारा 105 दिव्यांगजनों एवं 83 वरिष्ठजनों का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत 44 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। साथ ही वृद्धावस्था संबंधी दिव्यांगता से प्रभावित 83 वरिष्ठजनों का भी सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं जिला अस्पताल के सहयोग से शिविर में 38 दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी बनाए गए। शिविर में नगर पालिका मंडला एवं जनपद पंचायत मंडला के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 16 नवंबर से सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 21 नवंबर को जनपद पंचायत नैनपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
