Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसआईआर में शतप्रतिशत कार्य के लिए दो बीएलओ सम्मानित

मंडला, 20 नवंबर 2025

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। संपर्क के दौरान मतदाताओं को गणनापत्रक का वितरण एवं जानकारी संकलन कर बीएलओ ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा डिजिटाईज किया जा रहा है। गुरूवार को विधानसभा क्रमांक 107 मंडला के प्रथम दो बीएलओ को जिला मुख्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया।

मतदान केन्द्र क्रमांक 112 ग्राम इंद्री की बीएलओ श्रीमती ज्योति जंघेला एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 121 ग्राम पीपरटोला के बीएलओ श्री आनंद सिंगौर का शतप्रतिशत कार्य पूर्णता पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। उन्होंने दोनों बीएलओ को सबसे पहले शतप्रतिशत कार्य के लिए बधाई भी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, ईआरओ मंडला श्रीमती सोनल सिडाम एवं ईआरओ नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, निर्वाचन अधीक्षक श्री सीके तिवारी सहित संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

Reva India News

*अवैध शराब प्रकरण में सफलता — फरार तस्कर गिरफ्तार*फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 31 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment