Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यंत्रों को अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 20 अगस्त 2025

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट  dbt.mpdage.org पर यंत्रों स्वचालित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप, पावर वीडर, क्लीनर-कम-ग्रेडर एवं फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मिनी दाल मिल यंत्र के आवेदन करने की अंतिम 27 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जायेगी। कृषक को आवेदन करने हेतु आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एस.सी., एस.टी. वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

धरोहर राशि का विवरण

 

स्वचालित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप हेतु राशि 5000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट तथा पावर वीडर हेतु राशि 3100 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, क्लीनर कम-ग्रेडर हेतु राशि 3000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट एवं फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर हेतु राशि 5500 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट।

Related posts

अधिकारी की संवेदनशीलता, प्रशासन की सफलता का आधार : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

सार्वजनिक कूप रिचार्ज के लिए बनाया जायेगा डकवेल कलेक्टर ने किया भूमिपूजन

Reva India News

आदि शक्ति को समर्पित “शक्ति पर्व” 23 सितंबर को नैनपुर में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे मुंबई के गायक चरणजीत सिंह सौंधी

Reva India News

Leave a Comment