Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत

मंडला 20 अगस्त 2025

विगत दिनों एकलव्य आवासीय विद्यालय पिपरिया विकासखंड निवास में अध्ययनरत दसवी कक्षा की छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने से प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया। तबियत में सुधार न होने पर उसे नागपुर रिफर किया गया था, जहां 18 अगस्त को छात्रा का दुःखद निधन हो गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति की 15वी सामान्य सभा बैठक में अनुमोदित नीति अनुसार विद्यालय के छात्र-छात्राओं के असामायिक मृत्यु पर 5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि अभिभावक को प्रदान करने का प्रावधान है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय पिपरिया की छात्रा के दुःखद निधन से परिवार को हुई अपूरणीय क्षति पर अभिभावक को नियमानुसार 5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित आवश्यक दस्तावेज एमईएसईएस को प्रस्तुत करने पर राज्य सोसायटी को प्रतिपूर्ति की जायेगी।

Related posts

रेवा पथ 2.0: मरम्मत के बाद आमजन के लिए पुनः समर्पित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 नवम्बर 2023

Reva India News

बीजाडांडी में आयोजित रोजगार मेले में 167 को नियुक्ति पत्र वितरित 18 सितंबर को घुघरी में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

Leave a Comment