Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना से संबंधित जानकारी

मंडला 11 फरवरी 2022

सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् संचालित जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना का पात्र हितग्राही लाभ लें। मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना की पात्रता के अंतर्गत आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, आवेदक की न्यूनतम आयु 50 वर्ष या अधिक हो तथा आयकर दाता न हो, शासकीय अधिकारी या कर्मचारी न हो। शासकीय, अशासकीय कार्यालय में कार्यरत् मानदेय कर्मचारी न हो, अविवाहिता महिला परिवार पेंशन प्राप्त न कर रही हो। मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

अनुकंपा नियुक्ति शासन की सेवा के दौरान दिवंगत हुए लोगों के परिवार को आर्थिक संबल देने का एक प्रयास है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला योजना भवन में तृतीय स्मृति सुमन शिविर आयोजित

Reva India News

जिले में मिले 30 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया देवहरा घुघरी का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment