मंडला 30 अगस्त 2025
मण्डला जिले में 1 जून से 30 अगस्त तक 1397.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 30 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 5.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इस दिन मंडला में 11 मि.मी., नैनपुर में 10.4 मि.मी., बिछिया में 8.2 मिमी, घुघरी में 2.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 2.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 30 अगस्त तक तहसील मंडला में 1527.6 मिमी, नैनपुर में 1398 मिमी, बिछिया में 1312.4 मिमी, निवास में 1386 मिमी, घुघरी में 1283 मिमी एवं नारायणगंज में 1495.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1265.2 मिमी वर्षा हुई थी।
