Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्र राजीव कॉलोनी में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला 3 सितंबर 2025

संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के द्वितीय दिवस में आंगनवाड़ी केन्द्र राजीव कॉलोनी में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट, एस.आर.बी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत लिंग जांच करवाना एवं गर्भपात कराना कानून के विरूद्ध है। इसके लिये सजा का प्रावधान है। इस प्रकार भ्रूण रूप में ही कन्या की हत्या करना कानूनी जुर्म है। इसलिये इन्हे रोकना अनिवार्य है ताकि लोग जन्म के समय लिंग भेदभाव से दूर होकर आने वाले बच्चे के प्रति सम्मान का भाव रखें। स्त्री और पुरूष दोनों ही मिलकर सृष्टि का निर्माण करते हैं।

Related posts

प्रोजेक्ट लक्ष्य के तहत मंडला में जेईई-नीट कोचिंग प्रारंभ करने की तैयारी, 19 जून को समीक्षा बैठक

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसीलदार घुघरी के विरूद्ध 7 हजार 250 रूपए की शास्ति अधिरोपित की

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

Leave a Comment