Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 12 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 12 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार रिलाइंस पेट्रोल पंप के पीछे बिझिंया निवासी 16 वर्षीय किशोरी बालिका, 11 वर्षीय बालक, ग्राम सिझोरा निवासी 66 वर्षीय पुरूष तथा मवई ग्राम घुटास निवासी 40 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

28 अगस्त को ग्वालियर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीति आयोग की बैठक में प्रभावी रहा मध्यप्रदेश का प्रस्तुतिकरण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने जनजातीय जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने नैनपुर जनपद सभा कक्ष में ली समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment