Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चरण लाल को दी गई ट्राईसायकिल

मंडला 4 सितंबर 2025

जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम नैझर निवासी चरण लाल अस्थि बाधित दिव्यांग के लिए दैनिक जीवन की राह काँटों भरी थी। हर छोटा-बड़ा काम जैसे पानी लाना या बाज़ार जाना, उनके लिए एक चुनौती बन गया था। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोज़मर्रा के कार्यों में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, जिससे उनका आत्मविश्वास भी डगमगाने लगा था।

केंद्र और राज्य सरकारों के लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत घुघरी के उपाध्यक्ष श्री सिहारे लाल करचाम ने सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से चरण लाल को ट्राईसाइकिल प्रदान की।

चरण लाल को यह ट्राईसाइकिल मिली तो उनकी आँखों में आशा की नई चमक थी। अब उन्हें अपने कार्यों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चरण लाल कहते हैं मैं अस्थि बाधित होने के कारण रोज़मर्रा के काम करने में बहुत दिक्कत महसूस करता था। अब इस ट्राईसाइकिल के मिल जाने से मैं अपने सारे काम आसानी से कर पाऊँगा।

चरण लाल ने बताया कि यह ट्राईसाइकिल केवल एक वाहन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।

Related posts

लाड़ली बहना योजना की राशि से हर माह की बचत ने बदली जिंदगी श्रीमती चांदनी पांडे बनीं स्वावलंबन की मिसाल

Reva India News

जन आरोग्यम शिविर से मिले उपचार से नागरिक निरोग और स्वस्थ रहेंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने जामगांव में जन आरोग्यम शिविर का अवलोकन किया

Reva India News

रज़ा साहब ने विराम स्थल अपना उद्गम बिंदु को ही चुना – मनीष पुष्कले महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा को जन्म दिवस पर किया गया याद

Reva India News

Leave a Comment