Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन पर कार्यवाही, वाहन जब्त

मण्डला 29 सितम्बर 2021

सहायक खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन की 24 सितम्बर को जाँच कर महाराजपुर मण्डला में 2 वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी51एए4462 वाहन मालिक अस्सु राय, वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी51एए3611 वाहन मालिक गुलाब प्रसाद धनगर, वाहन डम्फर क्रमांक एमपी51एचए0150 वाहन मालिक गेन्द लाल पटले को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है।  28 सितम्बर को मण्डला में ट्रेक्टर क्रमांक इंजन क्रमांक ई3221096 वाहन मालिक कृष्ण कुमार श्रीवास एवं 29 सितम्बर को वाहन जांच कर कुड़ोपानी में 2 वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी51एए7301 वाहन चालक राहुल धुर्वे निवासी कुड़ोपानी, वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी51एए9721 वाहन चालक अंकित विश्वकर्मा निवासी कुड़ोपानी को खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। उक्त समस्त मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर म0प्र0 रेत नियम 2019 एवं म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर वाहनों में 1,50,000/- अधिरोपित किया गया है। कार्यवाही दौरान खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, खनि निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, खनि सिपाही मनीष वैष्णव उपस्थित रहे।

Related posts

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

वरिष्ठ मूल शाला में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 20 सितम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment