Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनवासी विकास परिषद की बैठक सम्पन्न

                                                           मण्डला। वनवासी विकास परिषद महाकौशल जिला ईकाई मंडला की त्रै-वार्षिक कार्ययोजना को लेकर जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। योजना प्रमुख तारा मार्को ने वनवासी विकास परिषद महाकौशल के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्य योजना पर संवाद किया। वहीं सचिव डॉ मुकेश तिलगाम ने बैठक में संगठन कार्य विस्तार सहित अन्य बिन्दुओं से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। वहीं अध्यक्ष कैलाश डेहरिया ने जिला समिति के विस्तार एवं आगामी समय पर किए जाने वाली कार्य योजना एवं एकलव्य बालक छात्रावास के विकास कार्य संबंधी एजेंडा से अवगत कराया। बैठक के पूर्व भारत माता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया गया एवं गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला समिति के विस्तार एवं अन्य बिन्दुओं पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री राजू कुड़ापे, संरक्षक किशोरी लाल साहू, जगत मरावी, श्रीमति रजनी मरावी, श्रीमति उमा यादव, जिला महिला प्रमुख जैनकली मरावी, नीरज अग्रवाल, अनिल मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक समापन पर नगर परिषद भुआ बिछिया की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमति रजनी मरावी का पुष्पमाला से स्वागत भी किया गया।

Related posts

ग्राम टिकरवारा में पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने किया कन्हारीकला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व पशु मेले का अवलोकन

Reva India News

जिला जेल मण्डला में श्रीमद् भगवत गीता पाठ के पन्द्रहवे अध्याय का सस्वर गायन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment