Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना निवास पुलिस की त्वरित कार्यवाही — नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

थाना निवास पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से अशोभनीय व्यवहार करने वाले शिक्षक को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना निवास की टीम ने तत्परता एवं गंभीरता से कार्य कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

घटना का विवरण:

थाना क्षेत्र निवास में एक नाबालिग छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि 27 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने उसे जबरन गले लगाकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की।

 

कानूनी कार्यवाही:

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना निवास में तत्काल भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

 

गहन पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल मंडला भेजा गया है।

 

टीम का विशेष योगदान:

 

इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा:

निरीक्षक वर्षा पटेल (थाना प्रभारी, निवास)

सहायक उप निरीक्षक अरुण आर्मो

आरक्षक रोहित कुमार कुशवाहा, हरवंश ठाकुर, सुरेश भटेरे एवं सूर्यचंद बघेल अजय यादव

Related posts

जिले में आज 3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला उद्यमियों ने बांधी राखी 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का किया वर्चुअली भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

Reva India News

कलेक्टर ने किया स्केटिंग रिंग और स्वीमिंग पूल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment