मंडला पुलिस द्वारा मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना महाराजपुर द्वारा दिनांक 02.09.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सट्टा खिलाने की अवैध गतिविधि में लिप्त है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां आरोपी सलीम खान उम्र 42 वर्ष निवासी दादा धनीराम वार्ड, महाराजपुर को अंकों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध थाना महाराजपुर में सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इसी के साथ, माननीय न्यायालय जेएमएफसी यश भारती न्यायालय मंडला के प्रकरण क्रमांक 1176/22, थाना महाराजपुर के अपराध क्रमांक 375/22, धारा 379 भा.दं.सं. तथा 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत 2 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नितिन बैरागी एवं रोहित नेटी , दोनों निवासी ग्राम मालीमोहगांव, थाना महाराजपुर को सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक रमेश पाल, प्रधान आरक्षक माखन वरकडे, आरक्षक अमित गरयार, शिवा नाविक, ओम प्रकाश बघेल, सुंदर भलाबी, अरविन्द, बिष्णु जंभारे एवं सूर्य चंद्र बघेल की विशेष भूमिका रही।
