Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक सेवा केंद्र बिछिया पर 30 हजार रुपये का जुर्माना

मंडला, 8 अप्रैल 2026

जिला प्रबंधक लोकसेवा मंडला द्वारा लोक सेवा केंद्र बिछिया का निरीक्षण किया गया। उक्त लोकसेवा केन्द्र में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान 3 ऑपरेटर उपस्थित पाए गए। लोकसेवा केन्द्र बिछिया को आधार पंजीयन के कार्य के लिए दिए गए लेपटॉप की जांच करने पर पाया गया कि आधार ऑपरेटर नीलेश कछवाहा द्वारा आधार पंजीयन का कार्य नेहा कम्प्यूटर्स पड़ाव रोड दुकान में अनाधिकृत रूप से किया गया, जो कि अवैध है। फलस्वरूप श्री नीलेश कछवाहा की आधार सुपरवाईजर आईडी को निरस्त किए जाने के लिए प्रस्ताव भोपाल प्रेषित किया गया है।

लोक सेवा केन्द्र बिछिया में आरपीएफ डॉक्यूमेंट की कंडिका क्र. 5 की उप कंडिका ए में वर्णित प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने के कारण प्रो. नीलम शुक्ला लोकसेवा केन्द्र बिछिया पर कुल 30 हजार रूपए की राशि का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

काउंटर के संचालन में लापरवाही पर 5 हजार रुपये, लोक सेवा केंद्र परिसर के अनाधिकृत/व्यावसायिक उपयोग पर 25 हजार रुपये, कुल मिलाकर 30 हजार रुपये की पेनल्टी निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं सचिव जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी मंडला ने संबंधित संचालक को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। भविष्य में पुनरावृत्ति होती है तो लोकसेवा केन्द्र बिछिया संचालन अनुबंध निरस्त करते हुए फर्म को ब्लेकलिस्टेड करने की कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

मंडला जिले में 13.6 मिमी बारिश दर्ज

Reva India News

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

संभाग आयुक्त श्री बोरकर ने ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment