Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम मोहगांव प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 155 आवेदन आए, 86 का हुआ त्वरित निराकरण

मंडला 26 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत 25 सितम्बर को ग्राम मोहगांव ग्राम पंचायत उमरवाड़ा में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के 155 आवेदन प्राप्त हुए। 86 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 69 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुश्री सोनाली देव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सौरव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, नायब तहसीलदार अंजनिया श्री अजय श्रीवास्तव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुलदीप कटहल, सहायक यंत्री श्री राहुल गौतम, सरपंच श्रीमति वैजंती कुर्वेती, सचिव ग्राम पंचायत उमरवाड़ा श्री मुकेश परते, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

मतपत्रों को मुद्रित कराकर रिटर्निंग ऑफिसर को सौपें जाने के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Reva India News

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी

Reva India News

Leave a Comment