Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रन फॉर कान्हा मैराथन में धावकों ने दिखाया उत्साह मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कान्हा नेशनल पार्क के खटिया गेट पर “रन फॉर कान्हा” मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि इस मैराथन दौड़ का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, खेल भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस तरह की गतिविधियाँ युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मक सोच बढ़ाने का कार्य करती हैं। यहाँ उपस्थित प्रतिभागियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि विश्वविख्यात कान्हा को और बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास किए गए हैं, वे सराहनीय हैं। उन्होंने पार्क में सेवाएँ दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण का यह कार्य कठिन और जोखिम भरा है, लेकिन उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण कान्हा टाइगर रिज़र्व की पहचान और मजबूत हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि बदलते समय में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है और फिटनेस इसका सबसे बड़ा आधार है। मैराथन दौड़ इसी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रन फॉर यूनिटी के माध्यम से देश को जोड़ने का कार्य किया और आज युवा पीढ़ी को खेलों के क्षेत्र में भी आगे आना होगा। सांसद श्री कुलस्ते ने यह भी उल्लेख किया कि कान्हा आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों के मन में कान्हा के प्रति गहरा उत्साह दिखाई दे रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम ने कहा कि आज खटिया गेट खुलने के साथ पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। कान्हा की जैव विविधता विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है और यहाँ विदेशी सैलानियों का भी आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

प्रतियोगिता में श्री सोहन सिंह कुशरे ने प्रथम स्थान, श्री हरीश चंद्र धूमकेति ने द्वितीय स्थान तथा श्री अरविंद धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर कान्हा टाइगर रिजर्व श्री रवींद्र मणि त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर कोर श्री पुनीत गोयल, एसडीएम श्रीमती सोनाली देव, डिप्टी डायरेक्टर बफर सुश्री अमिता, श्री सूरज सिंह सेन्द्राम, एसडीओपी श्री मनीष राज सहित कान्हा टाइगर रिजर्व का स्टाफ, गाइड और धावक मौजूद रहे।

Related posts

आज से शुरू होगा “मूर्तिकारों का रज़ा शिविर”

Reva India News

10 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में छूट के संबंध में जानकारी  

Reva India News

53 हितग्राही बायोफ्लॉक तकनीक से करेंगे मछली पालन विश्वस्तरीय बनेगी कला वीथिका, जीर्णोद्धार के निर्देश नॉन-अटेंडेड शिकायतों को लेकर 18 अधिकारियों पर जुर्माना समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment