Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांई बाबा की 107वीं पुण्यतिथि आज, होगा विशाल भंडारा  

                                           मण्डला। सांई बाबा कि 107वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रजक परिवार के द्वारा घर में स्थापित सांई दरबार में 25वां भिक्षा भंडारा का आयोजन आज किया जा रहा है। साईभक्त किशोर रजक ने बताया कि 15 अक्टूबर 1918 को सांई नाथ महाराज दशहरा के दिन 2:30 बजे अपनी देह त्याग ब्रम्हलीन हुए थे इस पुण्यतिथि पर यह भारत का पहला ऐसा भंडारा है जो भिक्षा से होता है माता रानी और सांई नाथ महाराज की कृपा से सम्पूर्ण व्यंजन बनते है और किसी भी चीज की इस भंडारे में कमी नहीं होती इस बार पानी गिरने की वजह से भिक्षा का बहुत कम समय मिला पर बाबा को ज्यादा चिंता थी इसलिए बाबा ने ऑनलाइन व्यवस्था बना कर भंडारे की सम्पूर्ण व्यवस्था बना दी इस अदभुत भंडारे में आप सभी सपरिवार आमंत्रित हैं। कार्यक्रम सुबह पूजा पाठ कर भंडारा बनाने का क्रम जारी होगा। जो दोपहर 2 बजे से शहर के सभी मंदिरों में भंडारे का भोग अर्पित 3 बजे सांई जी की पालकी सांई दरबार से नर्मदा जी तक नर्मदा जी के तट पर पूजन आरती के बाद सांई बाबा की मूर्ति का विसर्जन कर सांई बाबा नर्मदे जी के जयघोष के साथ मौन वृत समाप्त करना 5 बजे से आपके आगमन तक प्रारंभ रजक परिवार सांई दरबार माया किशोर रजक वार्ड क्रमांक 3 नर्मदा जी वार्ड मंडला में चलेगा।

Related posts

मक्सी में हुई जनहानि में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

उन्नत चिकित्सा सुविधा से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ – श्रीमती उइके नैनपुर सिविल अस्पताल को मिली 3 नई सुविधाएँ केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया शुभारंभ

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment