Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अस्पृश्यता निवारण शिविर में पहुँचे सांसद श्री कुलस्ते अस्पृश्यता मिटाकर सामाजिक समरसता कायम करने पर दिया जोर

                                                        महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया विकासखंड निवास में आयोजित अस्पृश्यता सद्भावना निवारण शिविर का आयोजन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की विशेष मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार आज भी समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और समरसता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव से दूर रहते हुए मानवता के लिए काम करने की जरूरत है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए शिक्षा का विकास बेहद आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से ही जागरूकता आएगी और समाज में सकारात्मक सुधार संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी से गांधी जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में भेदभाव मिटाकर समानता स्थापित करने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सहभोज कर सामाजिक समानता और सौहार्द का संदेश दिया।
         कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू रानी कुलस्ते, जनपद उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सूर्यवंशी, सरंपच श्रीमती विमला मरावी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री सीएल वर्मा, आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और नागरिक उपस्थित रहे।

सद्भावना शिविर में विद्यार्थियों के द्वारा अस्पृश्यता निवारण हेतु भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts

मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए लगाएं विशेष शिविर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

मधुमक्खी पालन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

*अनफिट, ओवरलोड और खतरनाक वाहनों पर शिकंजा

Reva India News

Leave a Comment