Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यालय क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला म.प्र. कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 माँदा बाघ शावक एवं 1 नर बाघ की मृत्यु होना पाया गया है

 

1. दिनांक 2/10/2025 को वन्यजीव बाघ (2 मादा बाघ शावक) उम्र लगभग 1 से 2 माह माह, की मृत्यु की घटना, जिसका स्थान मुण्डीदादर बीट के कक्ष क्रमांक 119 वन परिक्षेत्र कान्हा के अंतर्गत प्रकाश में आई। घटना के संबंध में जानकारी स्थानीय हॉथी गश्ती दल द्वारा दी गई। गश्ती दल को दो बाघ शावक के शव दिखाई दिए एवं शव के पास में घूर्णते हुये एक नर बाघ को देखा गया तथा कुछ दूरी पर मादा बाघ को इधर उधर घुमते हुये देखा गया। जिससे प्रतीत हुआ कि शावको की मृत्यु नर बाघ के हमले द्वारा हुई। इस घटना पर एन.टी.सी.ए. नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रेदश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम डॉ. संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, (का.टा.रि.) मण्डला, डॉ. आशीष वैध, पशु चिकित्सक पशु चिकित्सालय बैहर के द्वारा किया गया है। वन्यजीव बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही क्षेत्र संचालक, श्री रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, श्री पुनीत गोयल उपसंचालक (कोर), श्री सूरज सिंह सेन्द्राम, सहायक संचालक बंजर, डॉ. संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, (का.टा.रि.), श्री कैलाश कोल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बिछिया श्री श्यामवती उइके संरपंच खटिया एव एनटीसीए के प्रतिनिधि सुश्री शिवांगी बेन्द्रे कार्बेट फाउण्डेशन की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में एन.टी.सी.ए. नई दिल्ली. द्वारा जारी प्राटोकाल के परिपालन में वन अपराध प्रकरण क्रंमाक 9047/6 दिनाँक 2/10/2025 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

2. दिनांक 02/10/2025 को मुक्की परिक्षेत्र के अंतर्गत मवाला बीट के कक्ष कमांक 164 में स्थानीय हॉथी गश्ती दल की गश्ती के दौरान एक अन्य घटना प्रकाश में आई। जिसमें गश्ती दल द्वारा प्रत्यक्ष रूप से एक नर बाघ पर दूसरे बाघ द्वारा हमला करते हुए देखा, जिसके कारण एक नर बाघ की मृत्यु हो गई। इस घटना पर एन.टी.सी.ए., नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रेदश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया। आज दिनांक 03/10/2025 को पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, (का.टा.रि.) मण्डला, डॉ. आशीष वैध, पशु चिकित्सक पशु चिकित्सालय बैहर के द्वारा क्षेत्र संचालक, श्री रवीन्द्र मणि त्रिपाठी फील्ड बायोलाजिस्ट श्री अजिंक्य देशमुख, तहसीलदार, बैहर, सरपंच, बम्हनी पंचायत, एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि सुश्री शिवांगी बेंद्रे की उपस्थिति में किया गया। वन्यजीव बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही उपरोक्त प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं विडियोंग्राफी की गई। प्रकरण में एन.टी.सी.ए. नई दिल्ली, द्वारा जारी प्राटोकाल के परिपालन में वन अपराध प्रकरण क्रमाक 20960/01 दिनोंक 02/10/2025 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जून 2023

Reva India News

30 नवंबर को 14 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

नशा मुक्त भारत में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण कदम

Reva India News

Leave a Comment