Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान से बढ़ी आजीविका की राह पशुपालक श्री अनिल पटेल को आचार्य विद्यासागर योजना का मिला लाभ  

मंडला, 9 अक्टूबर 2025

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत आज विकासखंड मोहगांव के सुदूर ग्राम मुनु में पशुपालक श्री अनिल पटेल के घर विभागीय दल द्वारा संपर्क किया गया। श्री पटेल लंबे समय से मुर्रा नस्ल की भैंसों का पालन कर रहे हैं और अपने क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण बने हैं।

श्री पटेल ने बताया कि उन्हें विभागीय योजना अंतर्गत वर्ष 2022-2023 में मुर्रा सांड प्रदाय किया गया था। इस सांड के माध्यम से न केवल उनके घर की भैंसों से बल्कि ग्राम की अधिकांश भैंसों से भी 100 से अधिक बच्चों का जन्म कराया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

श्री पटेल को विभाग द्वारा आचार्य विद्यासागर योजना का लाभ प्रदान किया गया है। इस योजना के तहत उन्हें उन्नत नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य देखभाल, कृत्रिम गर्भाधान और चारा विकास से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान की गई। साथ ही विभाग द्वारा उन्हें उत्तम गुणवत्ता के चार बीजों का वितरण भी किया गया, जिससे पशुओं को संतुलित एवं पोषक आहार मिल सके।

आज श्री पटेल का प्रयास न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि ग्राम के अन्य पशुपालकों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान जैसी योजनाएं ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं।

इन योजनाओं के संयुक्त प्रयास से आज श्री अनिल पटेल अपने ग्राम में आदर्श पशुपालक के रूप में स्थापित हुए हैं। उनका प्रयास न केवल उनके परिवार की आय में वृद्धि का कारण बना है, बल्कि ग्राम मुनु के अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गया है।

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान और आचार्य विद्यासागर योजना जैसे कार्यक्रम ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पंजीयन राशि जमा करें

Reva India News

बीएलओ डोर-टू-डोर संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा निर्वाचक नामावली हेतु दावे/आपत्ति आमंत्रित होंगे और लगेंगे विशेष शिविर – कमिश्नर अभय वर्मा कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

Leave a Comment