Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक

मंडला, 11 अक्टूबर 2025

भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का एक अतिरिक्त चरण 18 चयनित जिलों के साथ-साथ मण्डला जिले में 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम दिवस पोलियो रविवार 12 अक्टूबर को बूथ स्थापित कर, “दो बूँद जिंदगी की” खुराक 0-5 साल के सभी बच्चों को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक पिलाई जायेगी। दूसरे एवं तीसरे दिन कार्ययोजना अनुसार टीमें घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को आच्छादित करेंगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाई.के. झारिया ने जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान के लिये जिले में समस्त आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। अभियान अंतर्गत राज्य द्वारा जिले में कुल 1 लाख 52 हज़ार 75 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कुल 1284 टीमों (बी टाईप 277 एवं सी टाईप 1007) का गठन किया गया है। साथ ही 38 ट्रांजिस्ट बूथ एवं 16 मोबाइल टीम बनाई गई है जो अभियान दिवसों में समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को 12 अक्टूबर के दिन अपने नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर दवा अवश्य पिलायें।

Related posts

दिव्यांग दिवस पर 2 एवं 3 दिसम्बर को आयोजित करें विविध आयोजन बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 11 नवंबर को

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment