Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ग्राम पंचायत पौंडीमाल में 49 लाख 50 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें पंचायत भवन पौंड़ीमाल निर्माण लागत राशि 37 लाख 50 हजार रुपए, सीसी सड़क 6 लाख रुपए और विधायक निधि से सीसी रोड निर्माण लागत राशि 6 लाख रुपए शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, श्री प्रभात उपाध्याय, स्थानीय प्राचार्य, बीईओ, सहायक यंत्री पीएचई और अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मौजूद थे।

सांसद श्री कुलस्ते ने यहां उपस्थित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम में मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

स्थानीय अवकाश घोषित

Reva India News

परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि पोर्टल पर करने निर्देश

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 74 आवेदन  

Reva India News

Leave a Comment