Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 17 मार्च 2026

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करना और उनके अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार करना था।

बैठक के कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सहित शासन द्वारा संचालित अन्य कौशल उन्नयन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचे, ताकि जिले के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

आईटीआई मंडला की प्राचार्य सुश्री मनीषा भूरिया ने कौशल विकास विभाग द्वारा जिले में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ पूर्व श्रीमती प्रीता एमएस, डीएफओ पश्चिम श्री एमएस मौर्य, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री बलराम यादव, जिला श्रम अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री एल.एम. मरकाम, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री रंजीत गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, प्लेसमेंट ऑफिसर आईटीआई श्री आनंद कुमार मरावी उपस्थित थे।

Related posts

स्कूल से गांव तक पहुंची मंडला पुलिस, सुरक्षा का दिया संदेश

Reva India News

विकसित मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य है – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के आडिटोरियम में आयोजित हुआ स्थापना दिवस समारोह प्रोजेक्ट एग्री टोकन का शुभारंभ

Reva India News

जिले में 19 अप्रैल को मतदान, 4 जून को मतगणना लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत् आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment