Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में पीएम जनमन एवं आवास प्लस की हितग्राहीवार समीक्षा

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के निर्देशन में बिछिया जनपद पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को पीएम जनमन एवं आवास प्लस के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी आवास श्री एसआर झारिया ने पीएम जनमन आवास में प्रथम किश्त के 59 लंबित प्रकरणों तथा तृतीय किश्त के 76 प्रकरणों की हितग्राहीवार जानकारी ली। सभी प्रकरणों में समय-सीमा में कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आवास प्लस के तृतीय किश्त जारी 435 प्रकरणों में हितग्राहीवार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित को 30 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। श्री झारिया ने कहा कि सभी आवास हितग्राहियों का समग्र ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराएं। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्री रमेश मण्डावी, सहायक यंत्री, बीसी पीएम आवास सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश के पूर्व क्षेत्र के जिलों में भी दुग्ध उत्पादन वृद्धि के प्रयास हों नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन के क्षेत्र में करें मार्गदर्शन और सहयोग रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनडीडीबी के साथ मध्यप्रदेश में डेयरी विकास के लिए हुआ करारनामा

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बम्हनी बंजर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment