Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

मंडला, 16 अक्टूबर 2025

भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम आमानाला में 15 अक्टूबर को किया गया। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक मण्डला श्री सुजय कुमार, वित्तीय सारक्षता अधिकारी श्री के.के. अवस्थी, आरसेटी के मास्टर ट्रेनर श्री शर्मा, प्राचार्य आईटी मण्डला, श्री आर.एस. वरकडे, श्री प्रदीप जायसवाल, सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला, भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय से श्री सुजीत घोष, सहायक निदेशक, श्री एस.के. डेकाटे जिला पंचायत मण्डला एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम में लगभग 50 महिला हितग्राहियों द्वारा भाग लिया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा बैकों से वित पोषण एवं ऋण प्राप्त करने के संबंध में सारंगर्भित उदबोधन दिया गया। महिलाओं को वित्तीय सारक्षर बनाने के संबंध में श्री अवस्थी द्वारा विस्तारपूर्वक हितग्राहियों के समक्ष रखे गये।

Related posts

भारत जोङो यात्रा के समर्थन में गांधी चौपाल आज  

Reva India News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफल बनाने पर चर्चा

Reva India News

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को

Reva India News

Leave a Comment