Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’ के अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 27 अक्टूबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जागरूकता अभियान के तहत मंडला पुलिस द्वारा दादी की बगिया स्थित हॉल में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित मासिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस के प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित लगभग 200 शिक्षकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर के अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर फ्रॉड से सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित योजना राहवीर योजना, नकदी रहित इलाज, महिला अपराध से संबंधित कानूनी जानकारी, “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूकता आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

अन्य कार्यक्रम में थाना यातायात द्वारा ग्राम माधोपुर मड़ई मेले में पारंपरिक अहीरी नृत्य के माध्यम से यातायात जनजागरूकता एवं दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं संचालक शिक्षा विभाग मंडला, थाना यातायात प्रभारी, साइबर प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, यातायात सूबेदार एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज आयोजित होगी साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत निराकरण के लिए 16 खंडपीठों का गठन, लंबित राजीनामा के 768 प्रकरणों पर होगा विचार

Reva India News

किसान बुवाई से पहले बीज का उपचार जरूर करें

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Reva India News

Leave a Comment