Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

मंडला पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी *“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान* के तहत मंडला जिला पुलिस द्वारा अवयस्क बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

*थानों द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम-*

आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को
*थाना खटिया के ग्राम सोंतिया में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में एसडीओपी नैनपुर द्वारा मुस्कान अभियान, नक्सल स्कीम एवं साइबर* संबंधी सारगर्भित जानकारी ग्रामीणजनों को दी गई।

*आज थाना मोतीनाला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमडोंगरी* में *एसडीओपी बिछिया* द्वारा छात्राओं को अभियान, सायबर जागरूकता एवं अन्य विषयों के संबंध में चर्चा की।

*थाना मंडला द्वारा कार्यक्रम के दौरान एकीकृत विधालय शासकीय हाई स्कूल बिंझिया मंडला के छात्र छात्राओं को *“ऑपरेशन मुस्कान”, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, तथा बाल अपराधों से बचाव,साइबर क्राइम* के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

इसी क्रम में थाना *घुघरी द्वारा मुस्कान अभियान कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम लाटो* में,
*थाना निवास अंतर्गत मुस्कान अभियान के तहत ज्ञान ज्योति विद्या निकेतन शाला* में ,
*थाना बिछिया अंतर्गत मुस्कान अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय* में
*चौकी पांडीवारा अंतर्गत माध्यमिक शाला पांडीवारा* में बच्चों व शिक्षकों को”ऑपरेशन मुस्कान एवं “साइबर क्राइम से बचने के उपाय के बारे मे जानकारी दी गई।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

कलेक्टर ने किया झुलपुर क्षेत्र का भ्रमण केनाल लाईनिंग एवं बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया

Reva India News

पेयजल योजना पर जनभागीदारी से भी होंगे काम .हो रहा गांव-गांव प्रचार

Reva India News

Leave a Comment