Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत अमृत ज्ञान कथा 8 नवंबर से

                                मण्डला।  श्रीमद्भागवत अमृत ज्ञान कथा का नौ दिवसीय आयोजन सुभद्रा नगर ग्राम पंचायत कटरा में आयोजित होने जा रहा है।  यह आयोजन स्व. कन्छेदी लाल पाठक एवं स्व. कमलेश पाठक की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा है। यह पावन कथा नगर के सुभद्रा कॉलोनी में 8 नवंबर 2025 शनिवार से 16 नवंबर 2025 रविवार तक आयोजित होगी। कथा का शुभारंभ 8 नवंबर दोपहर 3 बजे कलश पूजन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। परमपूज्य धर्मशास्त्राचार्य पं. श्री मानवेन्द्र शास्त्री जी के मुखारबिंद से  प्राप्त होगा। कार्यक्रम प्रथम दिवस 8 नवंबर को कलश पूजन एवं शोभायात्रा, 9 नवंबर को भागवत महात्म्य एवं परीक्षित जन्म कथा, 10 नवंबर धुर्व चरित्र एवं हरि अवतार कथा, 11 नवंबर प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार,  12 नवंबर रामावतार एवं श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव, 13 नवंबर श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा एवं रासलीला, 14 नवंबर कूर्मावतार कथा, 15 नवंबर सुदामा चरित्र, श्रीरुकमणी विवाह एवं भक्त सम्मान समारोह 16 नवंबर विराजन, शांतिपाठ एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।  आयोजन समिति ने बताया कि कथा का मूल पाठ प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कथा प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं महाप्रसाद का आयोजन 16 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति में स्वागतकाशी के रूप में अनिकेत पाठक तनुश्री पाठक, मनुश्री पाठक एवं स्नेहा पाठक, वहीं राजेश कुमार पाठक और श्रीमती प्रीति पाठक ने विनती संभाली है। यजमान के रूप में श्रीमती माया पाठक एवं श्रीमती सुषमा पाठक कथा आयोजन का संचालन करेंगी। समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related posts

गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस, चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर विशेष जनसंवाद

Reva India News

हिरदेनगर में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए निर्देश

Reva India News

चलित प्रयोगशाला ने की 54 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग

Reva India News

Leave a Comment