Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टिकरवारा में घर-घर जला ’आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा संकल्प को दिया आशीर्वाद

मंडला, 19 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ’आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के गृह ग्राम टिकरवारा में बुधवार को उत्साह, श्रद्धा और जनभागीदारी के साथ घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

ग्रामीणों ने अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प की सराहना की और उनके दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ग्राम के हर घर की दहलीज पर जलते दीपों ने सेवा, संकल्प और समर्पण के भाव को उजागर किया।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश के विकास, गरीब कल्याण और जनसेवा के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के लिए उन्होंने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए हैं। दीपों की रोशनी के साथ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त किया।

माँ खेरमाई मंदिर से हुई शुरुआत, दुर्गा मंदिर पर हुई महाआरती

 

’आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की आराध्य देवी मां खेरमाई मंदिर से की गई। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में आशीर्वाद के दीप जलाए।

शाम ढलते ही पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घर-घर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सार्वजनिक तालाब के पास स्थित दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एकत्रित हुए। यहां सामूहिक दीपोत्सव मनाया गया और महाआरती समर्पित की गई। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ आरती की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, ग्राम पंचायत टिकरवारा की सरपंच श्रीमती श्रद्धा उईके कवरेती सहित समस्त पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, युवा मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है। घर-घर प्रज्ज्वलित हो रहे ये दीप सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बन रहे हैं।

Related posts

ग्राम पीपरपानी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

सेक्टर ऑफिसर्स एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

Reva India News

भवन अनुज्ञा के लिए करें आवेदन

Reva India News

Leave a Comment