मंडला, 28 नवंबर 2025
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जिला मण्डला के द्वारा क्षेत्र के सभी शाखाओं में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख श्री अविनाश कुमार, लीड जिला प्रबंधक मण्डला श्री सुजय कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग कार्यालय मण्डला श्री एन.के. वास्कले, वरिष्ठ प्रबंधक मण्डला शाखा श्री निखिल वोहरा, वित्तीय साक्षरता प्रभारी श्री कृष्णकांत अवस्थी एवं निर्देशक आरसेटी श्री राजेश कुमार रॉय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक के रिटेल क्रेडिट उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना तथा ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान मण्डला शाखा के द्वारा 2.75 करोड़ के नए ऋण स्वीकृत किए गए तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राहकों को बैंक के आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धी ऋण उत्पादों की जानकारी दी गई। गृह ऋण ब्याज दर 7.35 प्रतिशत से प्रारंभ, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क तथा अधिकतम 30 वर्ष की ऋण अवधि, वाहन ऋण ब्याज दर 7.85 प्रतिशत से प्रारंभ, ऋण राशि 2 करोड़ तक, साथ ही लचीले पुनर्भुगतान विकल्प, स्वर्ण ऋण के लिए ब्याज दर 7 से 7.90 प्रतिशत तक, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क तथा ऋण राशि 40 लाख तक।

इस अवसर पर श्री सुजय कुमार ने कहा कि बैंक ग्राहकों को सुलभ एवं किफायती ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक ग्राहकों से भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा बैंक में पड़े अविकृत जमा खातों के नियमितीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
