Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय युवा उत्सव 14 नवम्बर को इण्डोर स्टेडियम में केबिनेट मंत्री और सांसद के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

मंडला, 13 नवंबर 2025

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शुक्रवार 14 नवंबर को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस युवा उत्सव में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। युवा उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उत्सव में 7 विधाओं में जिले के युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, विज्ञान मेला प्रदर्शनी और समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य शामिल है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मण्डला श्री विकास खराड़कर ने अवगत कराया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव से चयनित युवा संभाग स्तरीय युवा उत्सव में 15 नवम्बर 2025 को जबलपुर में प्रतिभागिता करेंगे। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवम्बर 2025 को भोपाल में और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा उत्सव नई दिल्ली में होना है। इस आयोजन से चयनित मण्डला के सर्वश्रेष्ठ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा।

Related posts

आयकर कटौती के लिए 13 फरवरी कार्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

Reva India News

पशुओं को लू और तापघात से बचाने के उपाय

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए हो रही वरदान साबित दुर्गेशनी गोटिया ने मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद

Reva India News

Leave a Comment