Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर कर रहे सहभागिता

मंडला, 13 नवंबर 2025

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंडला में 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय में 1 से 15 नवम्बर 2025 तक विविध शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं विशेष रूचि लेकर सहभागिता कर रहे हैं। इन गतिविधियों में भगवान बिरसा मुंडा पर विचार, जनजातीय संस्कृति पर चित्र, देशभक्ति व जनजातीय गौरव विषयक कविताएँ, पारंपरिक गीतों का सामूहिक प्रस्तुतीकरण, सृजनात्मक चित्र, जनजातीय नृत्यों का रंगारंग प्रदर्शन, बिरसा मुंडा व जनजातीय नायकों पर प्रश्नोत्तरी, कहानी कथन, जनजातीय लोककथाएँ, पारंपरिक फैशन शो, जनजातीय परिधान प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, बिरसा मुंडा के जीवन पर नाटक, वाद्य यंत्र प्रस्तुति, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति, सेमिनार/वार्ता, जनजातीय नायकों के योगदान पर विचार, स्टोरीटेलिंग सत्र, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कथाएँ सुनाईं, खेलकूद दिवस, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया।

Related posts

‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान अंतर्गत आरडी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया  

Reva India News

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान मातृशक्ति के लिए वरदान: मंत्री श्रीमती उइके बम्हनी बंजर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची मंत्री

Reva India News

Leave a Comment