Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना अजाक का औचक निरीक्षण

मंडला, 13 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने थाना अजाक मंडला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, आगंतुक पंजी, लंबित प्रकरणों एवं थाने की साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी अजाक को सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी रखते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन से संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाने, पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा थाने के अभिलेख सुव्यवस्थित एवं डिजिटल रूप से अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक मंडला श्रीमती अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अजाक श्री देवन सिंह सहित थाने के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 सितम्बर 2022

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 फरवरी 2023

Reva India News

बिरसा मुण्डा की संगठनात्मक क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना प्रेरणास्पद टाऊन हॉल में मनाई गई वीर शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती

Reva India News

Leave a Comment