Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की

मंडला, 16 नवंबर 2025

महाराजपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनका अद्वितीय संघर्ष तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनका समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनके नेतृत्व ने जनजातीय समाज में जागृति, संगठन और स्वाभिमान की ज्योति प्रज्वलित की, जिसकी छाप इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समाज की एकता तथा देश के प्रति निष्ठा आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही जनजातीय समाज के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा मजबूत हो सकती है।

कार्यक्रम का माहौल जनजातीय समाज की भावनाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से गहराई तक ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम में श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित मंडला ट्राइबल टीचर्स संघ के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भगवान बिरसा मुंडा जी के अतुलनीय योगदान को नमन किया। उपस्थित जनसमूह ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और जनजातीय समाज की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Related posts

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मार्च 2024

Reva India News

मण्डला – कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मुक्की परिक्षेत्र स्थित हाथी कैंप में वनमाला हथिनी ने शनिवार को एक नर बच्चे को जन्म दिया है

Reva India News

Leave a Comment