Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ठंड की दस्तक के बीच नैनपुर में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था शुरू

मंडला, 16 नवंबर 2025

ठंड ने इस समय अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज ठिठुरन के कारण आमजन, विशेषकर देर रात बाहर रहने वाले लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष सिंह ठाकुर ने नगर पालिका परिषद नैनपुर को तत्काल अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश प्राप्त होते ही नगर पालिका परिषद नैनपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल नैनपुर, रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड तथा मुख्य मार्गों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। सिविल अस्पताल में अलाव की सुविधा मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

बस स्टैंड और मेन रोड पर देर रात बस का इंतजार करने वाले मुसाफिरों, रिक्शा चालकों एवं राहगीरों को भी इस व्यवस्था से ठंड से काफी हद तक राहत मिली है। प्रशासन की इस त्वरित पहल की सराहना आमजन द्वारा की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका टीम को इस मानवीय कदम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही ठंड के मौसम में लोगों को सुरक्षित और सहज बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related posts

एक कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

Reva India News

वनपरिक्षेत्र मुक्की में मंगलवार को मादा बाघ मृत मिला

Reva India News

जिला आपदा कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment