Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएमश्री हेली पर्यटन सुविधा से जुड़ेगा कान्हा नेशनल पार्क

मंडला, 19 नवंबर 2025

म.प्र. में शुरू की गई पीएमश्री हेली पर्यटन सुविधा से बांधवगढ़ तथा कान्हा नेशनल पार्क को जोड़ा गया है। यह सेवा पर्यटकों को कम समय में इन स्थानों तक पहुंचने में सहायक होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा की शुरूआत जबलपुर से की जायेगी। हेलीकॉप्टर प्रातः 10 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से भेड़ाघाट हेलीपेड के लिए उड़ान भरकर 10:20 मिनिट पर भेड़ाघाट पहुंचेगा। भेड़ाघाट से 10:30 मिनिट पर रवाना होकर 11:15 पर बांधवगढ़ के गुरूवाही हेलीपेड पर लैंड करेगा। यहां 20 मिनिट की बांधवगढ़ जॉय राईड कर 11:45 पर वापस गुरूवाही हेलीपेड पहुंचेगा।

गुरूवाही हेलीपेड से हेलीकॉप्टर पुनः कान्हा नेशनल पार्क के लिए 12:05 मिनिट पर उड़ान भरेगा तथा 12:35 बजे मंडला एयरस्ट्रिप पर लैंड करेगा। यहां 20 मिनिट की कान्हा जॉय राईड के बाद अपरान्ह 1:05 बजे वापस मंडला एयरस्ट्रिप पर पहुंचेगा। वापस कान्हा से 1:15 बजे गुरूवाही हेलीपेड के लिए रवाना होगा। यहां 1:45 बजे पहुंचकर पुनः 1:55 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगा।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर विशेष फोकस करें अधिकारी – कलेक्टर समय सीमा की बैठक में निर्देश  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 नवम्बर 2022

Reva India News

ग्रामीणों को पानी की जांच करने का दिया प्रशिक्षण  

Reva India News

Leave a Comment