Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से करें ड्रोन सर्वेक्षण की तैयारी – हर्षिका सिंह स्वामित्व योजना के तहत कार्यशाला सम्पन्न

मण्डला, 24 मार्च 2021

           स्वामित्व योजना के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि ड्रोन सर्वेक्षण का उददेश्य नक्शे के आधार पर संपत्ति के मालिकाना हक का सरकारी दस्तावेज करना है। गाँव का आबादी नक्शा तैयार करने का काम ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना से जहाँ ग्रामीण लोगों की संपत्ति का सरकारी रिकार्ड तैयार होगा, वहीं ग्राम पंचायतों को संपत्तियों की स्पष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अधिकारी सर्वेक्षक आर डी शाहअपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम, अधीक्षक भू अभिलेख राकेश खम्परिया, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा चिन्हित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि ग्रामीण रहवासियों को अपनी संपत्ति के हक का सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें अपनी संपत्ति बेचने में आसानी होगी और वे बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। उन्होंने संबंधितों से निर्देशित किया कि सर्वेक्षण में चूने की मार्किंग का सर्वाधिक महत्व है अतः इस संबंध में पर्याप्त सावधानी बरतते हुये मार्किंग की जाये। इस संबंध में पंचायत स्तर समिति का भी समुचित सहयोग प्राप्त किया जाये। सर्वेक्षण से पूर्व खसरा नक्शा सुधार के प्रकरणों का निराकरण करें। सर्वेक्षण से संबंधित सभी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करें। कार्यशाला में अधिकारी सर्वेक्षक आर डी शाह द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ड्रोन सर्वे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

बर्खास्त होंगे आदेशोें का पालन नहीं करने वाले आरआई और पटवारी

कार्यशाला के उपरांत राजस्व के विषयों की समीक्षा करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें। कोई भी प्रकरण 6 माह से अधिक अवधि तक किसी भी न्यायालय में लम्बित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का समय सीमा में पालन सुनिश्चित कराया जाये, ऐसा नहीं करने वाले राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना तथा मुख्यमंत्री किसान योजना की भी विस्तार से समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिये जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करायें।

निर्वाचन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी कार्याें को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुये निर्धारित समय में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल एवं वल्वरेवल मतदान केन्द्रों की जानकारी 48 घंटों में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण तथा स्ट्रांग रूम के लिये स्थानों का चिन्हांकन कर 26 मार्च तक जानकारी भेजी जाये।

Related posts

प्रथम दिवस जिले में एक भी नामांकन नहीं

Reva India News

जिले की सौन्दर्यता और स्वच्छता के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है – मंत्री संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शहर के सौन्दर्यीकरण में व्यापारियों के प्रयासों की प्रसंशा की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गौशाला आमानाला में वृक्षारोपण किया

Reva India News

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment