Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जादू नही विज्ञान है – समझना और समझाना आसान जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों को किया प्रेरित अंधविश्वास से दूर रहें, वैज्ञानिक सोच अपनाएँ

मंडला, 27 नवंबर 2025

बिंझिया शासकीय विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बतौर अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिसर में बच्चों की उपस्थिति और विज्ञान मॉडल उनके उत्साह को दर्शा रहे थे। कार्यक्रम की थीम जादू नहीं, विज्ञान है बच्चों के लिए विज्ञान को सरल और रोचक बनाने का उद्देश्य लेकर आयोजित की गई थी।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि विज्ञान किसी चमत्कार का परिणाम नहीं, बल्कि तर्क, प्रयोग और जिज्ञासा की यात्रा है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने रोज़मर्रा के जीवन में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं को विज्ञान की दृष्टि से समझें और उसकी खोज की भावना को कभी न खोएँ। विज्ञान जीवन का हिस्सा है। इसे समझने के लिए किसी जादू की नहीं, बल्कि खुले दिमाग और मेहनत की ज़रूरत होती है। आप सभी में वैज्ञानिक सोच है, बस उसे पहचानने और इस्तेमाल करने की ज़रूरत है। बदलते समय के साथ समाज को अपनी सोच वैज्ञानिक और तार्किक रखनी होगी। आज की शिक्षा पद्धति भी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है। ऐसे में अंधविश्वास फैलाने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी जिज्ञासा जो विज्ञान की असली नींव है, को बढ़ावा दें।

उन्होंने शासकीय हाईस्कूल मांझीपुर के विद्यार्थियों द्वारा ढोंगी बाबा नाटक का मंचन किए जाने पर सराहा और नागरिकों से अंधविश्वास, जादू-टोने और झाड़-फूँक जैसी प्रथाओं से दूर रहने की अपील की। कुछ ढोंगी तत्व लोगों की मासूमियत का फ़ायदा उठाकर भ्रामक उपचार बताते हैं, जिससे मरीज की स्थिति और गंभीर हो सकती है। विशेष रूप से सर्पदंश, चोट, बेहोशी तथा अन्य आपात परिस्थितियों में झाड़-फूँक कराने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराए। स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएँ, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांतियाँ या अफवाहें जन-जीवन को प्रभावित न कर सकें।

शासकीय हाईस्कूल मांझीपुर के विद्यार्थियों ने पोटैशियम परमैंगनेट, ग्लीसरिन आदि का उपयोग कर ढोंगी एवं पाखंडी लोग तथाकथित जादू करते हैं। कुछ लोग इस रासायनिक पदार्थ को रंग बदलने वाले प्रयोगों के माध्यम से चमत्कार या अलौकिक शक्ति बताकर भोले-भाले नागरिकों को भ्रमित कर रहे हैं।

विद्यार्थियों ने नाट्यमंचन के माध्यम से बताया कि पोटैशियम परमैंगनेट एक वैज्ञानिक रासायनिक यौगिक है, जिसे पानी में मिलाने से उसका रंग बैंगनी हो जाता है। यही साधारण वैज्ञानिक प्रक्रिया “जादू” के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत की जाती है, जिससे कई ग्रामीण इसे तांत्रिक शक्ति मान बैठते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, डीपीसी श्री कुलदीप कठल, एडीपीसी श्री मुकेश पांडे, श्री मुकेश श्रीवास सहित अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

ज्ञानदीप स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ‘स्वामी विवेकानंद हॉल’ का शुभारंभ

Reva India News

कलादीर्घा के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें – हर्षिका सिंह कलादीर्घा के उन्नयन संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment