Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत बोरिया में मादक पदार्थ समिति की बैठक संपन्न

ग्राम पंचायत बोरिया में 26/11/2025को समय रात्रि 9बजे मादक पर्दाथ समिति को बैठक रखी गई जिसमें पेसा अध्यक्ष समस्त समिति ग्रामवासियों की उपस्थिति पाई गई ।दिनांक 14/11/2025को नशा मुक्ति समिति द्वारा किए गए औचक निरीक्षण पर श्री मति राम प्यारी को शराब बनाते पकड़ा गया जिस संबद्ध में 15/11/2025को विशेष ग्राम सभा में जुर्माना ना देने पर , पेसा ग्राम सभा को राम प्यारी बाई द्वारा स्वतंत्रता से कारवाही करने को लिखित दिया गया ।दिनांक 16/11/2025को ग्राम सभा द्वारा बनाए गए नियमानुसार नशा मुक्ति समिति एवं ग्रामवासि रामप्यारी बाई के घर नल जल लाइट एवं पंचायत से मिलने वाली योजना से संबंधित दस्तावेज जप्त करने पूछे, एवं कार्यवाही करने के पूर्व समिति सदस्यों द्वारा समझाई दी कि जुर्माना जमा करना उचित होगा जिससे ग्राम के अन्य व्यक्तियों को संदेश मिले,जिसमें रामप्यारी बाई द्वारा 27/11/2025तक समय मांगा गया ।आज दिनांक 27/11/2025 को राम प्यारी बाई द्वारा 20000 राशि समिति बैठक में सभी सदस्यों वो ग्रामवासियों के समझ दी गई ।

 

दिनांक 16/11/2025को नाश मुक्ति समिति के निरक्षण के दौरान संतोष यादव,दसरू उलरी के स्वयं के द्वारा दिए गए बयान (हम ने शराब बंदी के बाद दो बार ही शराब बना के बेचा है पर अब नहीं बनाते) इस कथन पर भी 27/11/2025 की नाश मुक्ति समिति बैठक पर कार्यवाही की गई ,उपस्थित ग्राम वासियों और समिति के द्वारा जानकारी लगाई गई एवं गवाह एकत्र किए गए जिसमें संतोष यादव दसरू उलरी को दोषी पाया गया ।समिति सदस्यों द्वारा जुर्माना जमा करने को कहा गया ,जिसमें संतोष यादव व दसरू उलरी द्वारा7/12/2025 तक का समय मांगा गया एवं समिति द्वारा समय दिया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2023

Reva India News

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत् नागरिकों से मांगे गए सुझाव

Reva India News

अनुविभाग एवं तहसीलों में हुई शांति समिति की बैठक  

Reva India News

Leave a Comment