Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

मंडला, 02 दिसंबर 2025

प्रत्येक मंगलवार को जिला योजना भवन में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन ने भी जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी। संपन्न हुई जनसुनवाई में सम्रग आईडी, राशन कार्ड एवं आवास योजना तथा दिव्यांग योजना एवं अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

मिशन वन क्लिक से छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के खाते में हुई जमा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 मार्च 2023

Reva India News

उर्वरक बी. एसएसपी अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment