Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिजिकली डिसेबल्ड और मेंटली चैलेंज बच्चों के लिए शुरू हुआ मुस्कान पुनर्वास केंद्र मुस्कान पुनर्वास केंद्र में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क मिलेगी फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसर इंटीग्रेशन और इ बी ए थेरेपी

मंडला – रविवार को स्थानीय सिंहवाहिनी वार्ड नाव घाट में मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुस्कान पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ हुआ। मंडला में यह अपनी तरह का अनोखा पुनर्वास केंद्र है, जो विशेष बच्चों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है। इस सेंटर में ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन और स्पीच थेरेपी के विशेषज्ञ जरूरतमंद बच्चों उपचार करेंगे। इस पुनर्वास केंद्र में बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार कर सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार किया जायेगा। मुस्कान पुनर्वास केंद्र की फैकल्टी का कहना है कि इस पुनर्वास केंद्र को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से जरूरतमंद बच्चों की सभी जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया। यहां जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं वह उच्च गुणवत्ता की है। सबसे खास बात यह है कि यहां जो सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं वह सुविधाएं मध्य प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में उपलब्ध नहीं है।

 

मुस्कान पुनर्वास केंद्र के संचालक एडवोकेट मनोज फगवानी ने बताया कि यह पुनर्वास केंद्र विकलांग और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए खोला गया है। यहां फिजियोथैरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट और स्पेशल एजुकेटर बाहर से बुलाए गए हैं जो इन बच्चों का उपचार करेंगे और जहां तक संभव होगा बच्चे ठीक होंगे। इन बच्चों का विकास विलंब से होता है लेकिन होता जरूर है। इन बच्चों के लिए इसके अलावा विज्ञान में कोई उपचार उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में हमारी सोच यह है कि हमारे जिले के बच्चों को कही बाहर न जाना पड़े और यही उन्हें सभी सुविधा उपलब्ध हो। हमारा प्रयास रहेगा कि हम बच्चों अच्छी से अच्छी सुविधा

बच्चों को दें और उनको ठीक करें।

 

 

डॉ. राशि पटेल ने बताया कि यहाँ स्पेशल बच्चों के लिए थेरेपी होगी। उनके लिए केंद्र खोला गया है। यहाँ सभी लेटेस्ट थेरेपी होगी। फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसर इंटीग्रेशन, इ बी ए थेरेपी। यह सभी थेरेपी जो बच्चों को जरुरी रहती है वह उपलब्ध है। ये सभी थेरेपी एमपी में कहीं और उपलब्ध नहीं है।

 

 

डॉ. ग्रेस वर्जिश ने बताया कि फिजिकली डिसेबल्ड और मेंटली चैलेंज बच्चों को सभी सुविधा मिलेंगे। फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन, स्पीच थेरेपी, इ बी ए थेरेपी जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी ताकि सभी तरह के बच्चों को देखा जा सके। बच्चों को को इसके लिए तैयार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और जिस तरीके से सिखाया जाता है, समझाया जाता है, वे जल्दी सीख जाते हैं लेकिन इलाज में समय लगता है। इसलिए सारी सुविधाएं एक ही जगह पर एक ही सेंटर पर की गई है।

Related posts

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 2 जनवरी 2024

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment