Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का हवन एवं भंडारे के साथ हुआ समापन*

*बम्हनी बंजर, मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के तत्वावधान में श्री शिव साईं सिद्धेश्वर धाम मंदिर, वार्ड नंबर 15, बम्हनी बंजर में आयोजित **रामायण, महाभारत एवं श्रीमद् भगवद्गीता पर आधारित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का हवन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ।**

 

सात दिनों तक चले इस ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक **राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी दीदी** ने रामायण, महाभारत एवं श्रीमद् भगवद्गीता के आध्यात्मिक रहस्यों तथा जीवन उपयोगी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मिक चेतना, कर्म, धर्म, जीवन के उद्देश्य तथा परमात्मा से संबंध सहित विभिन्न आध्यात्मिक विषयों को सरल एवं सहज रूप में समझाया।

 

समापन के अंतिम दिन विधि-विधान एवं आध्यात्मिक वातावरण में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने सहभागिता की। हवन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

सप्तदिवसीय आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन से कथा स्थल का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, श्री शिव साईं सिद्धेश्वर धाम के अध्यक्ष भ्राता तेजलाल केशवानी , कोषाध्यक्ष भ्राता संजय अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष बहन कृष्णा दुबे सहित ब्रह्माकुमार भाई-बहन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

23 को जिला स्तरीय रोजगार मेला टाऊनहॉल में

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

Leave a Comment