Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 दिसम्बर को होगी ओलम्पियाड की परीक्षा

मंडला, 5 दिसंबर 2025

ओलम्पियाड कक्षा नवमीं एवं दसवीं गणित एवं विज्ञान विषय में चयन परीक्षा विकासखण्ड स्तरीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 7 दिसम्बर को आयोजित की जावेगी। विज्ञान विषय की परीक्षा प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक तथा गणित विषय की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे द्वारा सर्व सम्बंधित विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षार्थियों की सूची विभिन्न वाटसऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर की गई है। परीक्षार्थियों को विद्यालय स्तर से प्रवेश पत्र जारी करते हुये परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी परीक्षार्थी दोनों ही परीक्षाओं में भाग ले सकता है।

Related posts

अवैध लकड़ी से भरी ट्राली जप्त .वनविभाग की कार्यवाही

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर ने किया ग्राम डुंगरिया का दौरा

Reva India News

Leave a Comment