Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का हुआ मंडला आगमन

मंडला, 5 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का मंडला आगमन पर स्वदेशी जागरण मंच एवं जन अभियान परिषद् और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का उपस्थित गणमान्य नागरिकों के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर लालीपुर स्कूल के प्रांगण में विद्यालय प्राचार्य, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात माहिष्मती घाट पर शहरवासियों को भी स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई गई। स्वदेशी वस्तुओं का पत्रक वितरण किया गया एवं नगर वासियों से आग्रह किया गया कि हम पहले हम स्वयं स्वदेशी वस्तु का उपयोग करें एवं अपने आस-पास के लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के प्रेरित करें। अंत में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा भगवा झंडे दिखाकर रथ को नारायणगंज के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री पंकज पाण्डेय, जिला संघ चालक श्री हीरानंद चंद्रवंशी, समाजसेवी एवं प्रांतीय सदस्य श्री विनायक तांबे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, माहिष्मती घाट ट्रस्टी श्री संजय तिवारी, श्री नीरज अग्रवाल, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्री रितेश ताम्रकार, विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री तारेंद्र पांडे, परामर्शदाता श्रीमती रागिनी हरदहा, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं केट के व्यापारीगण, शहरवासी उपस्थित रहे।

Related posts

सिविल डिफेंस अंतर्गत आरडी काॅलेज में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

Reva India News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक

Reva India News

शिशु गृह को संचालित करने आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment